हरियाणा चुनाव हरियाणा में हमें किसी की जरूरत नहीं केजरीवाल के दावे पर कांग्रेस का पलटवार

नई दिल्ली, जनमनुख न्यूज। हरियाणा में एक चुनावी रोड शो के दौरा आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि राज्य में हमारे बिना किसी की सरकार नहीं बनेगी। अब उनके इस दावे पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस ने साफ तौर पर कहा है कि हरियाणा में हमें किसी की जरूरत नहीं है। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को हरियाणा में किसी की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हरियाणा में सरकार बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि कहीं ऐसा तो नहीं कि बीजेपी ने अपनी एजेंसियों को अरविंद केजरीवाल को जमानत देने का निर्देश दिया है ताकि वह कांग्रेस के खिलाफ प्रचार कर सकें। आप (अरविंद केजरीवाल) यही कर रहे हैं। राशिद अल्वी ने कहा कि आप कह रहे हैं कि आपके (आप) समर्थन के बिना हरियाणा में कोई सरकार नहीं बन सकती। यानी आप बीजेपी का भी समर्थन कर सकते हैं। इससे इस संदेह को बल मिलता है कि आपको बीजेपी की वजह से जमानत मिली है। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने यमुनानगर के जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में रोड शो के साथ हरियाणा में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की। यह ११ जिलों में १३ निर्धारित रैलियों में से पहली थी। आपको बता दें कि केजरीवाल की पार्टी आगामी राज्य चुनाव में सभी ९० सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। आज केजरीवार ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि हरियाणा में कोई भी सरकार एएपी के बिना नहीं बनेगी।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *