हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने वरिष्ठ अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई

नई दिल्ली ,जनमुख न्यूज। हरियाणा में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री बनाए गए अनिल विज ने बृहस्पतिवार शाम यहां बुलाई गई बैठक में कुछ वरिष्ठ अधिकारियों की ‘‘अनुपस्थिति’’ पर नाराजगी व्यक्त की।अंबाला कैंट स्थित सर्किट हाउस में अधिकतर वरिष्ठ अधिकारियों के न पहुंचने पर विज नाराज दिखे। मंत्री सर्किट हाउस में अधिकारियों की पहली बैठक को संबोधित करने पहुंचे थे।अंबाला कैंट के विधायक विज शपथ ग्रहण समारोह के बाद पंचकूला से सर्किट हाउस पहुंचे थे। नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री की अगवानी के लिए सर्किट हाउस में अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अपराजिता और सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) सतिंदर सिवाच मौजूद थे।बैठक में उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक की कथित अनुपस्थिति पर विज ने कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने बैठक में मौजूद एडीसी और एसडीएम को बताया कि अधिकारियों के साथ होने वाली बैठक रद्द की जा रही है।बाद में मीडियाकर्मियों से बातचीत में विज ने कहा कि वे वरिष्ठ अधिकारियों की अनुपस्थिति के पीछे के कारणों के बारे में जानकारी जुटाएंगे और उनसे कारण बताने को कहा जाएगा।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *