हरियाणा: बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को सजा

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। फरीदाबाद की एक अदालत ने ५० वर्षीय व्यक्ति को अपनी बेटी से करीब चार साल तक दुष्कर्म करने के मामले में दोषी ठहराते हुए उसे १० साल जेल की सजा सुनाई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश फरीदाबाद हेमराज मित्तल ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए दोषी पर ६०,००० रुपये का जुर्माना भी लगाया। पुलिस के अनुसार, दोषी पिता ने अपनी पत्नी की मौत के बाद करीब चार साल तक बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिसके बाद पीड़िता ने २०२१ में एक गैर सरकारी संस्था के माध्यम से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने बताया कि उसकी शादी २०१७ में हुई थी, लेकिन सास से विवाद के बाद वह अपने पति के साथ ससुराल से अपने घर लौट आई थी। उन्होंने बताया कि जब भी उसका पति घर पर नहीं होता था, तो दोषी पिता अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करता था। बाद में उसने हिम्मत जुटाई और गैर सरकारी संस्था की मदद से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद १२ जून २०२१ को मामला दर्ज किया गया।

