हसन महमूद जिन्होंने पहले टेस्ट में रोहित, गिल और कोहली को बनाया अपना शिकार

स्पोर्टस,जनमुख न्यूज। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। जहां बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शंतो ने पहले गेंदबाजी का फैसला करते हुए भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। वहीं मुकाबले की शुरुआत में तेज गेंदबाज हसन महमूद ने भारत को १० ओवर के अंतर ३ झटके दे दिए। हसन ने रहले कप्तान रोहित शर्मा शुभमन गिल और विराट कोहली को पवेलियन भेज दिया। बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान को उसी की जमीन पर २-० से हराकर भारत दौरे पर आई है। दूसरी ओर भारतीय टीम ६ महीने बाद टेस्ट सीरीज खेल रही है। ऐसे में हसन महमूद के ३ विकेट झटकने से बांग्लादेश का आत्मविश्वास और बढ़ा होगा। हसन की बात करें तो वह १४० किलोमीटर प्रतिघंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंद फेंकते हैं। उन्हें लक्ष्मीपुर एक्सप्रेस के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि हसन महमूद अपनी तेज गति के साथ गेंद को मूव कराकर से बल्लेबाजों को चकमा देते हैं। ये तेज गेंदबाज लोड-अप के दौरान बहुत ही कम छलांग लगाता है। वह ९० के दशक के कुछ कैरेबियाई तेज गेंदबाजों की तरह लंबे कदम रखते हैं।रोहित शर्मा के विकेट की बात करें तो ऑफ स्टंप के आसपास से गुड़ लेंत की गेंद पर सीम होकर बार की तरफ गई। रोहित शर्मा के बल्ले का किनारा लेकर गेंद नजमुल हुसन शंतो के पास दूसरी स्लिप में गई। गिल सात गेंदों के बाद भी अपना खाता नहीं खोल पाए थे। उन्होंने एक फुल गेंद को लेग साइड में फ्लिप करने का प्रयास किया, जिसे लिटन दास ने लपका। जबकि कोहली भी रोहित की तरह ऑफ स्टंप की बाहर की गेंद को खेलने के प्रयास में आउट हुए। उन्होंने लिटन दास को कैच दिया।

इसे भी पढ़े-
मेरे अंदर कुश्ती और लड़ाई हमेशा रहेगी- विनेश

नई दिल्ली जनमुख न्यूज। २९ साल की रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलिंपिक से अयोग्य होने के बाद शुक्रवार, १६ Read more

ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट में ५० प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। ओलंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो में इस साल Read more

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने शुक्रवार को कहा कि वह Read more

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

चंडीगढ़ , डेस्क जनमुख न्यूज। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *