यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: डबल डेकर बस की टक्कर से 6 की मौत, 13 घायल

हाथरस, जनमुख न्यूज़। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी हरिया के पास 3 मार्च तड़के करीब 4 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से गोरखपुर जा रही एक निजी डबल डेकर बस ने पीछे से एक इको कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में इको सवार 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से 6 की मौके पर ही मौत हो गई।टक्कर लगते ही इको में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि घायलों को खंदौली थाना क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार इको में सवार सभी लोग दिल्ली से राजस्थान के राजाखेड़ा की ओर जा रहे थे।
मृतकों में शामिल:दिनेश (45), निवासी गांगोली, थाना राजाखेड़ा, जिला धौलपुर (राजस्थान)सुनीता (40), निवासी गांगोली, थाना राजाखेड़ा, जिला धौलपुर (राजस्थान)विजय बघेल (27), निवासी चोरंगाबाद, थाना बाहपिंकी बघेल (26), निवासी चोरंगाबाद, थाना बाहमनोज (25), निवासी बाजना, थाना राजाखेड़ा, जिला धौलपुर (राजस्थान)रानी (32), निवासी बाजना, थाना राजाखेड़ा, जिला धौलपुर (राजस्थान)🚑 घायलों में शामिल:जयदीप (4 वर्ष)वीरेंद्र (इको चालक)आर्यन (8 वर्ष)अंशु (6 वर्ष)लक्ष्य (1 वर्ष)प्राची (3 वर्ष)पूनम बघेल (15 वर्ष)पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बस चालक से पूछताछ की जा रही है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

