गाजीपुर में भीषण सड़क हादसा: फोरलेन पर पलटी टूरिस्ट बस, महिला की मौत, 22 घायल

गाजीपुर, जनमुख न्यूज़। जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर नैसारे गांव के पास एक टूरिस्ट बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 22 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, बस चालक ने सामने आई बोलेरो को बचाने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा इतना तेज था कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया।सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी सिटी Dr. Rakesh Kumar Mishra मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हाल जाना। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि बस में सवार यात्री Maharashtra के जलगांव और आसपास के इलाकों के रहने वाले थे।
वे पहले वाराणसी और चित्रकूट दर्शन के बाद नेपाल के Kathmandu गए थे और वापसी के दौरान यह हादसा हो गया। हादसे में जान गंवाने वाली महिला की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

