अपने घर पर शंख रखते हैं तो यह नियम अवश्य जान लें

हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व है। किसी भी काम को करने से पहले वास्तु नियमों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। यह आम देखा जाता है कि लोग अपने घरों में शंख रखते ही हैं। वास्तु के अनुसार, घर में शंख रखना शुभ माना जाता है। यह न केवल सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है, बल्कि धन-संपत्ति और समृद्धि में भी वृद्धि करता है। लेकिन शंख को रखने के लिए भी कुछ नियमों का पालन करना बहुत आवश्यक है। तो आइए जानते हैं कि घर पर या फिर पूजा स्थल पर रखे शंख जुड़े नियमों के बारे में-
इस जगह पर न रखें शंख
वास्तु के अनुसार, शंख को भूलकर भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से इसे शंख का अनादर माना जाता है। इसके अलावा शंख के मुंह को हमेशा ऊपर की तरफ रखना चाहिए। माना जाता है कि शंख का मुंह ऊपर की तरफ रखने से घर में खुशियां और पॉजिटिव एनर्जी फैलती है।
इस दिशा में रखें शंख
वास्तु के अनुसार, शंख को उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है। इसके अलावा शंख को घर के उस कोने में रखना चाहिए, जहां पर मंदिर स्थित है।
पूजा के शंख को पूजा के समय ही बजाएं
वास्तु के अनुसार, जिस शंख का इस्तेमाल पूजा करते समय किया जाता है। उसको बेवजह भूलकर भी नहीं बजाना चाहिए। मंदिर में रखें शंख को बस पूजा करते समय ही बजाना चाहिए।
शंख की सफाई
शंख को नियमित रूप से गंगाजल या साफ पानी से धोकर शुद्ध करना चाहिए। इसे गंदे या खराब स्थान पर रखने से वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है।

इसे भी पढ़े-
गणेश चतुर्थी 2024: विशेषता और महत्व
Ganesh Chaturthi 2024

गणेश चतुर्थी का पर्व हिन्दू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण और लोकप्रिय स्थान रखता है। यह पर्व भगवान गणेश, जिन्हें विघ्नहर्ता Read more

पर्यावरण के महान संरक्षक और सम्मानक थे ‘बाबा नानक’

जनमुख : धर्म-कर्म।  गुरूनानक देव जी ने केवल भारत देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में अपने ज्ञान प्रकाश द्वारा Read more

जब लालची आदमी ने नहीं पिलाया गुरु नानक देव जी को पानी

जनमुख न्यूज। गुरु नानक देव जी अपने शिष्यों के साथ यात्रा किया करते थे एक बार गांव के तरफ से Read more

मान्यताएं व परम्परा का वैशिष्टय स्वरूप है ‘देव दीपावली उत्सव’

जनमुख,न्यूज। निर्णय सिधु एवं स्मृति कौस्तुभी में उल्लेखित ‘देव दीपावली पुरातन काल से पौराणिक मान्यताएं एवं कथाओं पर प्रचलित है। Read more

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *