अफीम की अवैध खेती नष्ट की गई, दो लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। मणिपुर के उखरूल जिले के फुंग्यार में ४५ एकड़ क्षेत्र में की गई अफीम की अवैध खेती को नष्ट कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि उखरूल पुलिस, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), वन विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने मंगलवार को मापीथेल पर्वतीय क्षेत्र में अभियान चलाया। अधिकारियों ने बताया कि अफीम की अवैध खेती में कथित संलिप्तता के आरोप में मौके से लेत्खोहाओ हाओकिप (३७) और हेगौ खोंगसाई (३०) को गिरफ्तार किया गया है।

