रेल ही नहीं हवाई मार्ग पर भी कोहरे का असर

लखनऊ, जनमुख न्यूज। खराब मौसम व परिचालन कारणों से मुंबई से लखनऊ के बीच आकासा एयरलाइंस की उड़ान दो घंटे से अधिक लेट रही। इससे मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों ने हंगामा भी किया। वहीं, कोहरे के चलते लखनऊ से आने-जाने वाली कई उड़ानें तीन घंटे तक लेट रहीं।मुंबई से अमौसी एयरपोर्ट आने वाली आकासा एयरलाइंस की फ्लाइट क्यूपी १४५१ मुंबई से दोपहर २:३५ बजे उड़ान भरकर शाम ४:५५ बजे अमौसी पहुंचती है, लेकिन सोमवार को विमान करीब शाम चार बजे रवाना हुआ। इससे यात्रियों ने हंगामा किया। इसमें लखनऊ के यात्री भी शामिल रहे।

