बांग्लादेश में हिंदू कारोबारी पर हैवानियत की हदें पार, पीटकर चाकू से हमला और पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

ढाका, जनमुख न्यूज़। बांग्लादेश के शरियतपुर जिले के दामुद्या क्षेत्र में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बाजार बंद कर घर लौट रहे एक हिन्दू कारोबारी पर बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से हमला कर दिया। पहले उन्हें बेरहमी से पीटा गया, फिर धारदार हथियार से हमला किया गया और अंत में शरीर पर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल कारोबारी को प्राथमिक उपचार के बाद ढाका रेफर किया गया है।
घायल की पहचान 50 वर्षीय खोकन चंद्र दास के रूप में हुई है, जो केनश्वर यूनियन के केउरभंगा बाजार में दवा और मोबाइल बैंकिंग का कारोबार करते हैं। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह दुकान बंद कर रोज की तरह सीएनजी ऑटो से दिन की कमाई लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान दामुद्या-शरियतपुर रोड पर केउरभंगा बाजार के पास बदमाशों ने उनका ऑटो रुकवाया और हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हमलावरों ने पहले खोकन चंद्र दास की जमकर पिटाई की, फिर धारदार हथियार से उन पर वार किया। इसके बाद भी दरिंदगी यहीं नहीं रुकी—बदमाशों ने उनके सिर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। अचानक हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया।
जान बचाने के लिए खोकन चंद्र दास सड़क किनारे एक तालाब में कूद गए। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर रात करीब 10 बजे शरियतपुर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें ढाका रेफर कर दिया गया।
घायल की पत्नी सीमा दास ने बताया कि उनके पति ने दो हमलावरों को पहचान लिया था, इसी वजह से बदमाशों ने उनकी हत्या की नीयत से पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उन्होंने कहा कि परिवार की किसी से कोई दुश्मनी या विवाद नहीं था, ऐसे में हमले की वजह समझ से बाहर है।
शरियतपुर सदर अस्पताल के डॉक्टर नज़रुल इस्लाम ने बताया कि खोकन चंद्र दास के शरीर पर कई गंभीर चोटें हैं। पेट में गहरी चोट के साथ चेहरे, सिर के पीछे और हाथों पर जलने के निशान पाए गए हैं, जिस कारण उन्हें ढाका रेफर किया गया।
वहीं दामुद्या थाने के प्रभारी अधिकारी मोहम्मद रबीउल हक ने बताया कि पुलिस ने जांच के दौरान दो संदिग्धों की पहचान की है, जिनके नाम रब्बी और सोहाग हैं। दोनों स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़े-
नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने छात्रों का अपहरण

नई दिल्ली जनमुख न्यूज। नाइजीरिया के उत्तर-मध्य क्षेत्र में बंदूकधारियों ने एक विश्वविद्यालय के छात्रों के वाहनों पर घात लगाकर Read more

पाकिस्तान में ईशनिंदा से जुड़े फैसले का विरोध

इस्लामाबाद , जनमुख न्यूज। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सैकड़ों कट्टरपंथियों की भीड़ ने सुप्रीम कोर्ट पर धावा बोल दिया। Read more

वेनेजुएला की सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति चुनाव

अंतरराष्ट्रीय, जनमुख न्यूज। वेनेजुएला की सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के इन दावों का समर्थन किया जिसमें उन्होंने कहा Read more

ब्रिटेन के प्रौद्योगिकी कारोबारी माइक लिंच का शव जहाज के मलबे में मिला

अंतरराष्ट्रीय, जनमुख न्यूज। ब्रिटेन के प्रौद्योगिकी कारोबारी माइक लिंच का शव सिसिली अपतटीय क्षेत्र में जहाज के मलबे से बरामद Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *