मुरादाबाद में युवक ने बहन की चाकू से हत्या की, मां पर भी किया हमला; आरोपी फरार

मुरादाबाद, जनमुख न्यूज़। जिले के बुद्धि विहार स्थित गणेश पार्क इलाके में एक युवक ने अपनी सगी बहन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव करने आई मां पर भी हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।मृतका की पहचान 25 वर्षीय हिमशिखा के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में काम करती थी। बताया जा रहा है कि उसका भाई हार्दिक गुड़गांव की एक आईटी कंपनी में कार्यरत है और होली के मौके पर घर आया हुआ था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भाई-बहन के बीच कहासुनी के बाद उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।पुलिस के अनुसार घटना के बाद हार्दिक अपनी मां नीलिमा को उनके ऑफिस से घर लेकर आया। जैसे ही नीलिमा घर के अंदर पहुंचीं, उन्होंने बेटी को खून से लथपथ पड़ा देखा और चीखने लगीं। इस दौरान आरोपी ने मां पर भी चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर पड़ोस की दो महिलाएं मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक आरोपी कार लेकर फरार हो चुका था।पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हिमशिखा को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल नीलिमा का इलाज जारी है।बताया जा रहा है कि भाई-बहन दोनों जुड़वां थे और गुड़गांव में नौकरी करते थे। उनकी मां नीलिमा एक बीमा कंपनी में कार्यरत हैं और बुद्धि विहार में अकेले रहती हैं। परिवार मूल रूप से बदायूं का रहने वाला है। पड़ोसियों के अनुसार दोनों भाई-बहन होली मनाने घर आए थे और उसी दिन वापस गुड़गांव जाने की तैयारी कर रहे थे।एसपी सिटी कुमार रणविजय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

अनुसूचित जाति के युवक के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- हत्यारों पर नहीं हो रही कार्रवाई

लखनऊ, जनमुख डेस्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली के पिछवरिया गांव में अनुसूचित जाति के Read more

सीएम योगी ने किया ‘रोड टू स्कूल’ का शुभारंभ

गोरखपुर, जनमुख डेस्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि किसी भी समर्थ और सशक्त राष्ट्र की सबसे प्रमुख उपलब्धि Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *