वायनाड में प्रियंका गांधी ने 3.65 लाख वोटों के अंतर से राहुल गांधी का रिकॉर्ड तोड़ा

वायनाड,जनमुख न्यूज। प्रियंका गांधी ने २०२४ के चुनावों में राहुल गांधी के ३.६५ लाख वोटों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए ३.६८ लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद से खाली हुई केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर १३ नवंबर को उपचुनाव पर मतदान हुआ था। मतगणना आज हुई। जिसमें कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी जीत हासिल की। वायनाड में प्रियंका गांधी को ६ लाख से अधिक वोट मिले है। जबकि उनके प्रतिद्वंदी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सत्यन मोकेरी ने दो लाख चार हजार वोट हासिल किये । जबकि भाजपा की नव्या हरिदास लगभग १.०७ लाख वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।प्रियंका गांधी की इतनी बड़ी जीत मतदान में गिरावट के बावजूद है।वायनाड उपचुनाव में मतदान लगभग ६५ प्रतिशत रहा, जो इस साल अप्रैल में हुए लोकसभा चुनावों में लगभग ७४ प्रतिशत से कम है और २०१९ के आम चुनावों में पहाड़ी निर्वाचन क्षेत्र में ८० प्रतिशत से अधिक मतदान से काफी कम है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *