बिखराव के कगार पर इंडिया गठबंधन, अब उमर अब्दुल्ला ने उठाए सवाल

जम्मू, जनमुख न्यूज। लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन का मुकाबला करने के लिए बना विपक्षी इंडिया गठबंधन विखराव के कगार पर पहुंच गया है। इसकी सबसे बड़ी वजह बन रही है दिल्ली का विधानसभा चुनाव। इसके घटक दल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के दिल्ली में अलग-अलग चुनाव लड़ने से गठबंधन के दूसरे घटक दोनों पार्टियों का अलग-अलग समर्थन कर रहे हंै। इसे लेकर अब जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम अमर अब्दुल्ला ने कहा कि दिल्ली के चुनाव से हमारा कोई लेनादेना नहीं है। लेकिन उन्होंने इंडिया गठबंधन पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने दिल्ली में भाजपा के खिलाफ लड़ रहे दलों को नसीहत देते हुए कहा कि भाजपा का मुकाबला किस तरह से बेतहर ढंग से किया जा सकता है, यह तो आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और वह पार्टियां तय करें जो वहां पर मैदान में हैं। इससे पहले के दो बार लगातार चुनावों में आप कामयाब रही। इस बार दिल्ली के लोग क्या फैसला लेते हैं इसके लिए इंतजार करना होगा।
इस दौरान उनसे एक और सवाल पूछा गया कि आरजेडी के एक नेता की ओर से कहा गया है कि इंडिया गठबंधन लोकसभा के लिए था। जिस पर जवाब देते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जहां तक मुझे याद है कि इस पर कोई वक्त की सीमा नहीं लगाई गई थी। बदकिस्मती की बात यह है कि इंडिया गठबंधन की कोई बैठक नहीं बुलाई जा रही है। इसलिए इस पर कोई स्पष्टता नहीं है, न नेतृत्व को लेकर, न एजेंडे को लेकर और यह भी कि हम आगे साथ रहेंगे या नहीं। दिल्ली के चुनाव हो जाएं उसके बाद इंडिया गठबंधन के जो सहयोगी दल हैं उनको बुलाया जाए और इन बातों को स्पष्ट किया जाए। अगर यह सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था तो इसे बंद करिए, फिर हम अपना काम अलग से करेंगे। अगर लोकसभा चुनाव के बाद यह विधानसभा के लिए भी है तो फिर हमें मिलकर काम करना होगा।
गठबंधन के घटकों की अलग-अलग राय
दिल्ली चुनाव में जहां समाजवादी पाटीa और टीएमसी आम आदमी पाटीa का समर्थन कर रही हैं वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी ने इंडिया गठबंधन के सिर्फ लोकसभा चुनाव तक होने की बात कहने के साथ कांग्रेस का समर्थन किया है। वहीं शिवसेना ने आप और कांग्रेस दोनों को नसीहत दी है कि खिलाफ चुनाव लड़ते हुए मर्यादा बनाए रखें।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *