भारत ने न्यूजीलैंड से पहला वनडे 4 विकेट से जीता, रोहित बने छक्कों के किंग, कोहली ने पूरे किए 28 हजार रन

बडोदरा, स्पोर्ट्स न्यूज़। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करते हुए 1-0 की बढ़त बना ली है। रविवार को वडोदरा के कोतांबी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने चार विकेट से जीत हासिल की।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए। कीवी टीम की ओर से डेरिल मिचेल (84), डेवोन कॉनवे (56) और हेनरी निकोल्स (62) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा को दो-दो विकेट मिले, जबकि कुलदीप यादव ने एक सफलता हासिल की।
301 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत तेज रही, लेकिन पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। रोहित 29 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि इस दौरान उन्होंने दो छक्के जड़कर इतिहास रच दिया। रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 650 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। साथ ही उन्होंने वनडे क्रिकेट में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया, इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया।
इसके बाद कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली ने पारी को संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 118 रनों की शानदार साझेदारी की। गिल ने 66 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 71 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली शानदार लय में नजर आए और उन्होंने 44 गेंदों में अपना 77वां वनडे अर्धशतक पूरा किया।
कोहली शतक की ओर बढ़ते दिखे, लेकिन 93 रन पर काइल जैमीसन की गेंद पर कैच आउट हो गए। इस पारी के दौरान विराट ने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28,000 रन पूरे किए और ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए। कोहली ने यह मुकाम सिर्फ 624 पारियों में हासिल कर लिया, जिससे वे इस आंकड़े तक पहुंचने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन गए।
मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर ने 49 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि केएल राहुल ने अंत तक टिके रहकर टीम को जीत दिलाई। हर्षित राणा ने 29 रन का योगदान दिया। भारत ने 49 ओवर में छह विकेट पर 306 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

इसे भी पढ़े-
मेरे अंदर कुश्ती और लड़ाई हमेशा रहेगी- विनेश

नई दिल्ली जनमुख न्यूज। २९ साल की रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलिंपिक से अयोग्य होने के बाद शुक्रवार, १६ Read more

ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट में ५० प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। ओलंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो में इस साल Read more

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने शुक्रवार को कहा कि वह Read more

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

चंडीगढ़ , डेस्क जनमुख न्यूज। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *