ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ाई,51 रन पर चार खिलाड़ी आउट

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ मे खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन के पहले सेशन में भारत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। विराट कोहली और केएल राहुल जैसे बड़े नाम पवेलियन लौट चुके हैं। टीम को पहला झटका स्टार्क ने दिया। उन्होंने पांच के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल को निशाना बनाया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद हेजलवुड ने पडिक्कल को पवेलियन भेजा। वह भी खाता नहीं खोल सके। टीम को तीसरा झटका विराट कोहली के रूप में लगा। वह सिर्फ पांच रन बना सके। उन्हें भी हेजलवुड ने अपना शिकार बनाया। लंच तक भारत का स्कोर ५१/४ है। फिलहाल क्रीज पर ऋषभ पंत १० और ध्रुव जुरेल चार रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।भारत को चौथा झटका केएल राहुल के रूप में लगा। उन्हें स्टार्क ने अपना शिकार बनाया। वह ७४ गेंदों में २६ रन बनाकर पवेलियन लौटे। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ध्रुव जुरेल उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद हैं।भारत को ३२ के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। विराट कोहली १२ गेंद में पांच रन बनाकर हेजलवुड का शिकार बने। भारतीय टीम करीब एक घंटे के अंदर तीन बहुमूल्य विकेट गंवा दिए हैं। यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पडिक्कल खाता नहीं खोल सके थे। अब दिग्गज विराट भी आउट हो गए। फिलहाल केएल राहुल और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं। लंच में अभी एक घंटे का खेल बाकी है।

