न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शुभमन गिल कप्तान, अय्यर उपकप्तान

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स न्यूज़। न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया। इस सीरीज में शुभमन गिल को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है। हालांकि बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि श्रेयस अय्यर को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस सर्टिफिकेट मिलने के बाद ही अंतिम एकादश में शामिल किया जाएगा।
नए साल की शुरुआत भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए खास रहने वाली है, क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर एक्शन में नजर आएंगे। दोनों खिलाड़ियों ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उनसे बड़ी पारियों की उम्मीद है।
चयनकर्ताओं ने इस सीरीज के लिए युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में शामिल नहीं किया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रायपुर वनडे में शतक लगाने के बावजूद उन्हें बाहर रखा गया है। वहीं, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है, क्योंकि दोनों फरवरी में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियों पर ध्यान देंगे।
तेज गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद सिराज की वापसी हुई है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछला वनडे खेलने के बाद दक्षिण अफ्रीका सीरीज से आराम दिया गया था। सिराज के अलावा अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा तेज आक्रमण संभालेंगे। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी कुलदीप यादव के कंधों पर होगी, जिनका साथ रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर देंगे। ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को भी टीम में जगह दी गई है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को वडोदरा में खेला जाएगा। दूसरा मैच 14 जनवरी को राजकोट और तीसरा मुकाबला 18 जनवरी को होगा। इसके बाद दोनों टीमें पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी आमने-सामने होंगी।
भारत की वनडे टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)*, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, नीतीश कुमार रेड्डी

इसे भी पढ़े-
मेरे अंदर कुश्ती और लड़ाई हमेशा रहेगी- विनेश

नई दिल्ली जनमुख न्यूज। २९ साल की रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलिंपिक से अयोग्य होने के बाद शुक्रवार, १६ Read more

ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट में ५० प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। ओलंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो में इस साल Read more

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने शुक्रवार को कहा कि वह Read more

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

चंडीगढ़ , डेस्क जनमुख न्यूज। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *