चौथे टी-20 मुकाबले में भारत की दक्षिण अफ्रीका पर सबसे बड़ी जीत

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। जोहान्सबर्ग में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को में 135 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारतीय टीम ने 3-1 से सीरीज पर कब्जा जमा लिया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन और तिलक वर्मा की शतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में एक विकेट पर 283 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 18.2 ओवर में 10 विकेट पर 148 रन ही बना सकी।
रनों के हिसाब से यह दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी हार है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें 2023 में 111 रन से हराया। वहीं, यह भारत की रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत है। पिछले साल भारतीय टीम ने अपने घर में न्यूजीलैंड को 168 रन से हराया था।
इस मैच में भारतीय टीम की ओर से संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने शतक लगाए थे। जिसकी बदौलत भारत में एक विकेट पर 283 रन बनाए थे।

