IndiGo ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 2 अप्रैल से महंगी होंगी फ्लाइट टिकट

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo ने सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का एलान किया है। कंपनी के इस फैसले के बाद हवाई यात्रा महंगी हो जाएगी। नई दरें 2 अप्रैल रात 12:01 बजे से लागू होंगी।
कंपनी के मुताबिक, एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के चलते यह कदम उठाया गया है। International Air Transport Association (IATA) के आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने जेट फ्यूल की कीमतों में 130% से अधिक वृद्धि दर्ज की गई है।
कितना बढ़ेगा सरचार्ज?
घरेलू उड़ानें: अधिकतम ₹950 तक अतिरिक्त शुल्कअंतरराष्ट्रीय उड़ानें: अधिकतम ₹10,000 तक सरचार्ज
डोमेस्टिक फ्लाइट्स पर नया चार्ज:
🔹 500 किमी तक: ₹275 प्रति सेक्टर
🔹 मध्यम दूरी: ₹400, ₹600 और ₹800 (दूरी के अनुसार)
🔹 2000 किमी से अधिक: ₹950 प्रति सेक्टर
गौरतलब है कि कंपनी इससे पहले 14 मार्च को भी फ्यूल सरचार्ज में बढ़ोतरी कर चुकी है। लगातार बढ़ती ATF कीमतों का असर अब सीधे यात्रियों की जेब पर पड़ रहा है।
फ्यूल सरचार्ज बढ़ने से हवाई टिकट महंगे हो जाएंगे, खासकर लंबी दूरी और अंतरराष्ट्रीय यात्राओं पर इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा।

