मर्चैंट नेवी में नौकरी दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी जांच शुरू

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। सोलन जिला में मर्चैंट नेवी में नौकरी दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस बाबत शिकायत पीड़ित के पिता ने धर्मपुर थाना में दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुशील कुमार निवासी धर्मपुर ने बताया कि उसका बेटा मर्चैंट नेवी में नौकरी पाने के लिए आरपीएसएल कंपनी से संपर्क करने पर बी. अशोक नामक व्यक्ति के संपर्क में आया था, जो पहले से ही मर्चैंट नेवी में नौकरी करता है। उसने इसके बेटे को विश्वास दिलाया कि वह आरपीएसएल एजैंसी के माध्यम से अर्थ ओशन शिपिंग प्राइवेट लिमिटेड में उसे नौकरी दिलवा देगा। इसके लिए बेटे का सीडीसी और पासपोर्ट कुरियर के माध्यम से नॉर्थ लेक नैविगेशन मरीन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ठाणे मुंबई को देने के लिए कहा गया था। १ जुलाई, २०२४ को बेटे को वीजा जो केवल ९६ घंटे के लिए था, जारी किया गया था तथा कंपनी शैल्टर मरीन सर्विस एफजेडसी शारजाह यूएई के अनुबंध की एक प्रति व एक और वीजा भी जारी किया गया था जो बाद में फर्जी निकला। उपरोक्त कागजात प्राप्त होने पर इसका बेटा ९ जुलाई, २०२४ को दुबई चला गया। वहां पहुंचने पर शैल्टर मरीन सर्विस के किसी भी प्रतिनिधि द्वारा इसके बेटे से संपर्क नहीं किया गया, जिस पर इसने सौरभ त्रिपाठी और बी. अशोक से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने इसका फोन उठाना बंद कर दिया। दोनों व्यक्तियों ने धोखाधड़ी की है। मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *