विधायकों के खरीदने के केजरीवाल के आरोपों की जांच शुरु, आप नेताओं के घर पहुंची एंटी करप्शन जांच टीम

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। विधानसभा चुनाव की मतगणना से ठीक पहले आप नेताओं के आरोपों से दिल्ली की राजनीति में हड़कंप मच गया। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उनके विधायक उम्मीदवारों को १५ करोड़ रुपए का रिश्वत ऑफर दिया गया था। इस मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के आदेश पर एंटी करप्शन ब्रांच की टीम जांच के लिए भेजी गई है। आप नेताओं अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और मुकेश अहलावत के घर की टीम पहुंची है। जानकारी के अनुसार, केजरीवाल के घर एसीबी की टीम बिना पूर्व नोटिस के पहुंची और उनकी लीगल टीम से बैठकर पूछताछ कर रही है। संजय सिंह का बयान एसीबी दफ्तर में रिकॉर्ड किया जा रहा है।
आप लीगल सेल के प्रमुख संजीव नसियार ने बताया कि एसीबी के पास किसी प्रकार का नोटिस नहीं है और वे फोन पर लगातार किसी से बात कर रहे थे।
दिल्ली बीजेपी के महासचिव विष्णु मित्तल ने उपराज्यपाल से पत्र लिखकर मांग की थी कि आप नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जाए, जिन पर १५ करोड़ रुपये की रिश्वत देने का आरोप लगाया गया था।
संजय सिंह ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे खुद एसीबी दफ्तर जा रहे हैं और शिकायत दर्ज कराएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने एक ऑपरेशन लोटस शुरू किया है, जिसमें उनके ७ विधायकों को १५ करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया था। संजय सिंह ने कहा कि इसके बारे में उन्होंने सबूत भी साझा किए हैं और अगर एसीबी कार्रवाई करती है, तो वे और भी जानकारी देंगे।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *