अपनी पहली पोस्टिंग के लिए जा रहे आईपीएस अधिकारी की हादसे में मौत

बेंंगलुरू,जनमुख न्यूज। कर्नाटक से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां के हासन जिले में अपनी पहली पोस्टिंग के बाद कार्यभार संभालने जा रहे भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अधिकारी की दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कर्नाटक कैडर के २०२३ बैच के आईपीएस अधिकारी हर्षबर्धन मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। उनकी उम्र महज २६ साल थी। पुलिस वाहन का टायर फटा पुलिस ने कहा कि दुर्घटना रविवार शाम की है, जब हासन तालुक के किट्टाने के निकट पुलिस वाहन का टायर फट गया। इससे चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे एक घर और पेड़ से जा टकराया। हर्षबर्धन ने प्रशिक्षण पूरा कर लिया था और सोमवार होलेनरसीपुर से परिवीक्षाधीन सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के लिए हासन जा रहे थे।इलाज के दौरान गई जान एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्धन के सिर में गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई, जबकि चालक मंजेगौड़ा को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि आईपीएस अधिकारी ने हाल में मैसूर स्थित कर्नाटक पुलिस अकादमी में अपना चार सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा किया था।मध्य प्रदेश के रहने वाले थे हर्षबर्धन ने मैसूर में कर्नाटक पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण पूरा कर लिया था। वह पुलिस महानिरीक्षक (सेंट्रल रेंज) बोरलिंगैया को रिपोर्ट कर रहे थे और हासन जा रहे थे। हर्षबर्धन का परिवार मध्य प्रदेश के रीवा जिले में रहता है। उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी और २०२२-२३ कर्नाटक कैडर बैच के आईपीएस अधिकारी थे। हासन के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद सुजीत और सहायक पुलिस अधीक्षक वेंकटेश नायडू ने अस्पताल का दौरा किया।आईजीपी बोरलिंगैया ने भी हर्षबर्धन को श्रद्धांजलि अर्पित की और घटना के बारे में जानकारी भी जुटाई।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *