इस्राइल ने जेल से रिहा किए ९० फलस्तीनी कैदी, लोगों ने मनाया जश्न

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। इस्राइल और हमास के बीच लंबे समय से चल रहे संघर्ष के बाद आखिरकार युद्ध विराम समझौता लागू हो गया। रविवार को एक ओर हमास ने तीन इस्राइली बंधकों को छोड़ा तो वहीं इस्राइल ने ९० फलस्तीनियों को रिहा किया। जिससे क्षेत्र में राहत और खुशी का माहौल है।
रविवार को हमास ने तीन इस्राइली बंधकों को छोड़ा।
जबकि इस्राइल ने ९० फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया। रिहा किए गए फलस्तीनियों में महिलाएं, बच्चे और फलस्तीनी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता शामिल हैं। कैदियों को इस्राइल के रामल्लाह स्थित ओफर जेल से रिहा किया गया। जेल से रिहाई के दौरान बड़ी संख्या में फलस्तीनी लोग जेल के बाहर जमा हुए। रिहा कैदियों का स्वागत किया गया और सफेद बसों में उन्हें घर ले जाया गया।
इस बीच सार्वजनिक जश्न पर रोक लगाने के लिए इस्राइली सेना ने सख्त चेतावनी दी थी। मिस्र, कतर और अमेरिका जैसे देशों ने शांति स्थापित करने के लिए मध्यस्थता की। जिसके बाद १५ जनवरी २०२४ को इस्राइल ने युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई पर सहमति दी।
पहले भी हुआ युद्ध विराम
बता दें कि नवंबर २०२३ में भी एक सप्ताह के युद्ध विराम के दौरान १०० से अधिक बंधकों को रिहा किया गया था। इस बार की रिहाई में हमास की कैद से ४७१ दिनों बाद तीन इस्राइली महिलाएं भी वापस लौटीं। वहीं इस्राइल-हमास युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई ने संघर्ष क्षेत्र में थोड़ी शांति की उम्मीद जगाई है।

