जम्मू कश्मीर शुरुआती रुझानों एनसी कांग्रेस गठबंधन को बढ़त

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज । जम्मू कश्मीर में एक दशक में पहली बार ९० सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव हुए। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस-एनसी गठबंधन को बढ़त मिली हुई है, जो ५० सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि भाजपा २९ सीटों पर आगे है। महबूबा मुफ्ती की पीडीपी ०५ सीटों पर आगे है। शुरुआती रुझानों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बडगाम और गांदरबल दोनों विधानसभा सीटों पर आगे चल रहे हैं। पूर्व जम्मू-कश्मीर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नेशनल कॉन्प्रâेंस-कांग्रेस गठबंधन विधानसभा चुनाव जीतेगा।उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हमें उम्मीद है कि हम जीतेंगे। जम्मू-कश्मीर के मतदाता क्या फैसला करेंगे, ये आज दोपहर तक पता चल जाएगा। पारदर्शिता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि लोगों का जनादेश भाजपा के खिलाफ है, तो उन्हें कोई चाल नहीं चलनी चाहिए। हमने गठबंधन बनाया ताकि हम जीत सकें, और हम जीतने की उम्मीद कर रहे हैं। शुरुआती रुझानों से पता चलता है कि जम्मू-कश्मीर में बीजेपी प्रमुख रविंदर रैना नौशेरा सीट पर आगे हैं।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *