जम्मू कश्मीर : भाजपा को ३५ सीटें मिलेंगी

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज । जम्मू कश्मीर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख रवींद्र रैना ने कहा कि उनकी पार्टी ३५ सीट जीतकर क्षेत्र में एकमात्र सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी और भाजपा समान विचारधारा वाले दलों एवं निर्दलीयों की मदद से सरकार बनाएगी। रैना ने कहा कि पुनर्गठन अधिनियम के अनुसार उपराज्यपाल द्वारा पांच विधायकों का मनोनयन किया जा रहा है। भाजपा नेता ने यहां पत्रकारों से कहा हमें भरोसा है कि जम्मू-कश्मीर में ३५ सीटें जीतेंगे और निर्दलीय एवं समान विचारधारा वाले समूहों के सहयोग से हम सरकार बनाने के लिए बहुमत के आंकड़े ५० को पार कर जाएंगे। निर्दलीय एवं समान विचारधारा वाले समूहों के उम्मीदवारों के करीब १५ सीटें जीतने की उम्मीद है।’’उन्होंने कहा, ‘‘लोगों ने विकास और शांति के हमारे दृष्टिकोण का समर्थन करते हुए हमें वोट दिया है।’’ रैना ने कहा कि भाजपा असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन करने वाली है और ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह की रैलियों में भारी भीड़ का जुटना हमारी पार्टी के लिए स्पष्ट रूप से मिले भारी जनसमर्थन को दर्शाता है और यह इस बात का संकेत है कि लोगों ने भाजपा को वोट दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस चुनाव में ‘‘करारी हार’’ का सामना करना पड़ेगा और भाजपा एकमात्र सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी। पार्टी के गठबंधन के मुद्दे पर उन्होंने कहा, भाजपा ने १५ निर्दलीय और समान विचारधारा वाले उम्मीदवारों को समर्थन दिया है। लेकिन हमारा इंजीनियर रशीद की पार्टी से कोई गठबंधन नहीं है। वे (निर्दलीय एवं समान विचारधारा वाले समूह) जीत दर्ज करेंगे। जम्मू-कश्मीर में हम सबसे ज्यादा वोट पाने वाली पार्टी होंगे।मतगणना से पहले भाजपा अपने मुख्यालय में महत्वपूर्ण बैठक कर रही है। जिसमें वरिष्ठ नेता तरुण चुघ एवं राम माधव हिस्सा ले रहे हैं। जम्मू कश्मीर विधानसभा में पांच विधायकों के मनोनयन पर उन्होंने कहा पुनर्गठन अधिनियम संसद द्वारा पहले ही पारित किया जा चुका है। यह प्रक्रिया इसके अनुसार आगे बढ़ेगी। इसे संवैधानिक प्रक्रिया के तहत उपराज्यपाल द्वारा आगे बढ़ाया जाएगा। यह पूछे जाने पर कि क्या नामांकन की प्रक्रिया अगली सरकार पर छोड़ देनी चाहिए। इस पर उन्होंने कहा उपराज्यपाल जो कुछ भी करने वाले हैं वह विधिसम्मत है। यह पुनर्गठन अधिनियम के अनुसार किया गया है। जम्मू कश्मीर में ९० सदस्यीय विधानसभा के लिए मतों की गिनती मंगलवार को होगी।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *