फिल्म की शूटिंग के दौरान हैदराबाद में जान्हवी कपूर ने की विशेष पूजा

बॉलीवुड,जनमुख न्यूज। अक्सर तिरुपति मंदिर में दर्शन के लिए जाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर को कई बार उज्जैन महाकाल और केदारनाथ के दर्शन करते देखा गया था, लेकिन इस बार उन्होंने हनुमान मंदिर में पूजा की है। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने हैदराबाद के मधुरानगर स्थित हनुमान मंदिर में विशेष पूजा की। जान्हवी कपूर आरआरआर स्टार राम चरण के साथ एक फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद थीं और उन्होंने हनुमान मंदिर में पूजा करने का मौका नहीं छोड़ा। मंदिर के पुजारी ने विशेष पूजा की और आशीर्वाद दिया। जान्हवी कपूर की देवताओं में गहरी आस्था है। वह अक्सर मंदिरों में जाती हैं और नियमित रूप से तिरुमाला के श्रीवारी जाती हैं। उनकी इस भक्ति की चर्चा सोशल मीडिया पर भी होती है।जान्हवी कपूर ने तेलुगु फिल्म ‘देवरा: पार्ट १’ में काम किया और तेलुगु दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो । उनकी आने वाली फिल्म ‘देवरा २’ में भी उनकी भूमिका खास होने की उम्मीद है। फिलहाल वह राम चरण की फिल्म ‘आरसी १६’ में काम कर रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है और इसी फिल्म के सिलसिले में जान्हवी हैदराबाद पहुंची, जहां उन्होंने न सिर्फ मंदिर में दर्शन किए बल्कि एक खास पूजा भी की। इससे एक बार फिर पता चलता है कि जान्हवी कपूर पूजा-पाठ में काफी विश्वास रखती हैं। वह वरुण धवन के साथ धर्मा प्रोडक्शन की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में भी नजर आएंगी।

इसे भी पढ़े-
गदर ३ का करना होगा लंबा इंतजार

मुम्बई जनमुख न्यूज। 'गदर २' की भारी सफलता के बाद, निर्देशक अनिल शर्मा सिर्फ एक नहीं बल्कि दो बहुप्रतीक्षित फिल्मों Read more

इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर का दबदबा

मनोरंजन, डेस्क जनमुख न्यूज। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'स्त्री २' की सफलता का जश्न मना रही Read more

राजस्थान में शादी करेंगे नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला

मनोरंजन, डेस्क जनमुख न्यूज। साउथ अभिनेता नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। दोनों Read more

अरशद वारसी के बयान पर भड़के बोनी कपूर

मनोरंजन, डेस्क जनमुख न्यूज।हाल ही में अरशद वारसी का एक बयान सुर्खियों में है।जिसमें उन्होंने प्रभास को जोकर कहा था। Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *