ओडिशा में बोले जेपी नड्डा शहरी नक्सलियों की प्रवक्ता बन गयी है

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ओडिशा में सदस्यता अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस को शहरी नक्सलवाद का प्रवक्ता करार दिया। नड्डा ने शुरूआत में कहा कि आप भाजपा के सदस्य बन रहे हैं, तो मैं कुछ बातें आपके ध्यान में लाना चाहता हूं। ताकि आपको ये महसूस हो और विश्वास हो कि आप अगर भाजपा के सदस्य बन रहे हैं, तो आप सही काम कर रहे हैं और सही जगह जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं राजनीति में लंबे समय से हूं। इस देश में लगभग ५ हजार छोटी-बड़ी पार्टियां हैं और लगभग ५० के आसपास सक्रिय पार्टियाँ हैं। लेकिन भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जो राष्ट्रीय पार्टी है, लोकतांत्रिक पार्टी है, विचारधारा पर आधारित पार्टी है, कैडर आधारित पार्टी है।जेपी नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र राजनीतिक दल है जिसकी एक विचारधारा है। यह सबसे पारदर्शी, लोकतांत्रिक और प्रगतिशील पार्टी है। हमारी पार्टी में हम जमीनी स्तर से आकर नेतृत्व करने वाले लोगों का सम्मान करते हैं और उन्हें प्रोत्साहित करते हैं और भाई-भतीजावाद के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी हमारी सदस्यता चल रही है। इस सदस्यता के बाद सक्रिय सदस्य बनेंगे। फिर मंडल का चुनाव होगा, फिर जिले का चुनाव होगा, फिर राज्य का चुनाव होगा और राज्य में चुने गए लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनेंगे। ये प्रक्रिया सिर्फ भाजपा में ही होता है। इसलिए हमारे यहां किसी नेता का बेटा नेता नहीं बनता, बल्कि जमीन से आया हुआ कार्यकर्ता ही नेता बनता है।विपक्ष पर वार करते हुए नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शहरी नक्सलियों की प्रवक्ता बन गयी है। वह देश में विघटनकारी ताकतों को बढ़ावा देने का काम कर रही है। लेकिन, जब से बीजेपी सत्ता में आई है कांग्रेस जैसी पार्टियां बेचैन हो गई हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पिछली सदस्यता १८ करोड़ रही थी। हमारे यहां हर ६ साल के बाद चाहे कोई भी हो। प्रधानमंत्री जी से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष और साधारण कार्यकर्ता तक सब की सदस्यता समाप्त हो जाती है। और फिर से नया सदस्य बनना पड़ता है। इसलिए २ सिंतबर को प्रधानमंत्री जी पहले सदस्य बनें, फिर मैं सदस्य बनाया अमित शाह जी और रक्षा मंत्री जी सदस्य बनें और इस तरह आज हमारी सदस्य संख्या ६ करोड़ पार कर गई है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *