कलमी साग बेहद फायदेमंद, कब्ज और हड्डियों की समस्या कर देगी दूर

हमारी सेहत के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां कितनी ज्यादा फायदेमंद होती हैं, यह हम सभी जानते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक के साग का नाम सबसे ऊपर आता है। आप सभी ने पालक तो जरूर खाई होगी। बहुत से लोगों की यह पसंदीदा सब्जी होती है। लेकिन क्या आपने पानी वाला साग यानी की कलमी साग खाई है। इसको हम अंग्रेजी में वाटर स्पिनेच के नाम से भी जानते हैं। दिखने में यह पालक की साग की तरह मिलता है। लेकिन यह पालक से काफी अलग होता है और इसके कई जबरदस्त फायदे भी होते हैं।
जानिए कलगी साग खाने के फायदे
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं, कलमी साग को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। बता दें कलमी साग में फाइबर रिच मात्रा अधिक होती है। साथ ही यह अपने लैक्सेटिव गुणों के लिए भी जाना जाता है। यह रेचक कठोर मल को मुलायम करने के लिए भी जाना जाता है। यह आंतों को उत्तेजित करता है और आप इसको नियमित रूप से मल त्याग करते हैं। इससे कब्ज की समस्या भी खत्म होगी।
अगर इसके अन्य फायदे की बात करें, तो हरी पत्तेदार सब्जी में विटामिन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूती देना चाहते हैं, तो आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इसका सेवन करने से हमारे शरीर में कैल्शियम का अवशोषण को बढ़ावा मिलता है। इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं और जोड़ों के दर्द में भी राहत मिलती है। कलमी साग में मैग्नीशियम भी पाया जाता है, यह हड्डियों की संरचना को बनाए रखने में मदद करता है।
ऐसे करें इस सब्जी का सेवन
आप सूप के तौर पर इसको डाइट में शामिल कर सकते हैं।
आप कलगी कलमी की सब्जी बनाकर खा सकते हैं।
इसका आप पराठा तैयार करके भी खा सकते हैं।
आप इसको सलाद के तौर पर भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े-
पीरियड्स में कद्दू के बीज खाने के जानिए क्या हैं फायदे

जनमुख, फिटनेस न्यूज। वैसे तो कद्दू के बीज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें कई पोषक तत्व होते Read more

एक हजार डॉलर प्रति डोज वाली डायबिटीज की नई दवा ‘Tirzepatide’ को भारत में मिली मंजूरी, जल्द बाजार में होगी उपलब्ध

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। भारत में डायबिटीज के मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या के बीच एक नई दवा को Read more

रोजाना डाइट में शामिल करे ये ड्राई फ्रूटस , चेहरा दिखेगा जवान

जनमुख ब्यूटी /फैशन न्यूज। बड़े-बुजुर्गों ने हमेशा कहते रहते हैं कि मेवा सेवा करना काफी जरुरी है। लेकिन आजकल के Read more

विंटर सीजन में बनाएं 3 तरह के मुरब्बा, स्वाद के साथ सेहत भी

जनमुख, हेल्थ न्यूज । सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और स्वाद का आनंद लेने के लिए मुरब्बा एक बढ़िया Read more

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *