कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। हरियाणा के भिवानी में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी बेटा नशे का आदी है। घटना भिवानी के कितान पाना की है, जहां नशेड़ी बेटे ने मां के सिर में र्इंट मार कर उसे जान से मार दिया। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक महिला के बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।कितान पाना निवासी ५५ वर्षीय जीवनी देवी की उसी के २३ वर्षीय बेटे सोनू ने सिर में र्इंट मारकर रविवार रात को हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी बेटा मौके से भाग गया। सोमवार सुबह जब आसपास के लोगों ने महिला का शव घर के अंदर खून से लथपथ देखा तो इसकी सूचना शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसका पोस्टमार्टम कराया।जानकारी के अनुसार मृतक महिला के पति की दस साल पहले मौत हो चुकी है। उसका पति जिला नागरिक अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। वहीं जीवनी देवी के तीन बेटे हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है। वहीं २३ वर्षीय सोनू अविवाहित है, जो कोई काम धंधा नहीं करता। आरोपी अपनी मां के साथ रहता है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *