करीना कपूर आज 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही

बॉलीवुड,जनमुख न्यूज। एक्ट्रेस करीना कपूर खान आज यानी की २१ सितंबर को अपना ४४वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर में कई सफल और बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। वह फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। हाल ही में करीना कपूर खान ने फिल्मी दुनिया में अपने २५ साल पूरे कर लिए हैं और आज भी वह फिल्मों में सक्रिय हैं। इस साल अभिनेत्री फिल्म ‘क्रू’ और ‘द बकिंघम मर्डर्स’ में नजर आ चुकी हैं। वहीं अभिनेत्री फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आने वाली हैं। तो आइए जानते हैं उनके बर्थडे के मौके पर अभिनेत्री करीना कपूर खान के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में बता दें कि करीना कपूर की रगो में एक्टिंग बतौर विरासत दौड़ रहा है। अभिनेत्री इंडस्ट्री के मशहूर फिल्मी घराने कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं। करीना कपूर का जन्म २१ सितंबर १९८० को को हुआ था। इनके पिता का नाम रणधीर कपूर और मां का नाम बबीता कपूर है। रणधीर और बबीता अपने जमाने के फेमस स्टार्स थे। वहीं करीना की बहन करिश्मा कपूर भी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। ऐसे में करीना कपूर के अंदर अभिनय क्षमता होना स्वाभाविक है।

