काशी ने लिया हरियाली बचाने का संकल्प, जगायी जागरूकता की अलख

वाराणसी, जनमुख न्यूज । विश्व पर्यावरण दिवस पर जनमुख हिन्दी दैनिक समाचार-पत्र द्वारा विगत १३ वर्षों से निरन्तर चलाये जा रहे पर्यावरण सुरक्षा हेतु पौधरोपण व पौधा वितरण कार्यक्रम के क्रम में आज ०५ जून को सिगरा स्थित शहीद उद्यान समक्ष पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें शहर के प्रमुख उद्यमी, चिकित्सक, व्यवसायी समेत विशिष्ट अतिथि व गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन जनमुख दैनिक के प्रबन्धक अंशुमान राय ने की। नगर के प्रमुख उद्यमी व इण्डियन उपाध्यक्ष आर.के.चौधरी ने पौधरोपण, पौधा वितरण अभियान के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि ‘जनमुख’ हिन्दी दैनिक द्वारा विगत १३ वर्षों से लगातार पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यक्रम आयोजित कर जागरूकता का प्रयास किया जा रहा है। ‘जनमुख’ के इस प्रयास के लिए साधुवाद देता हूं। आज विकास के नाम पर पेड़ों को काट दिया जा रहा है। जबकि उस अनुपात में वृक्षों को लगाया नहीं जा रहा है। आमतौर पर देखा जाता है कि पानी की बर्बादी होती है। पानी की बचत वैâसे की जाए। जल संरक्षण करना व लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। यह एक पुण्य कार्य है। इसमें विकास भी है। सभी लोग व संस्थाओं को पर्यावरण के दृष्टिगत इस तरह का कार्य करना चाहिए। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. नीलम ओहरी ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए हमें मिट्टी, पानी का संरक्षण करना जरूरी है। आज बहुतायत पानी की बर्बादी हो रही है। सामान्य जनता इससे अनभिज्ञ है कि आखिर पानी कहां चला जाता है? हमें इसके लिए पानी के बहाव को रोकना होगा। आज जलस्तर बहुत तेजी से नीचे जा रहा है। यदि यही स्थिति बनी रही तो काशी में भी हो सकता है कि आने वाले समय में पानी के लिए हाहाकार हो जाएगा। ‘जनमुख’ को मैं अपनी ओर से साधुवाद देती हूं। हमें एक-एक जन को पर्यावरण की महत्ता समझाना जरूरी है। उनमें पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करनी है। अतः वृक्ष लगाना, जल संचय करना व पानी की अनर्थक बर्बादी हमें रोकनी है। उद्यमी व अध्यक्ष खत्री हितकारिणी सभा दीपक कुमार बहल ने ‘जनमुख’ हिन्दी दैनिक द्वारा पिछले कई वर्षों से अनवरत रूप से पर्यावरण के लिए जनमानस को जगरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए मेरी ओर से बधाई। उन्होंने कहा कि िंसगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न किया जाए। प्लास्टिक का रि-साइकिल किया जाए इससे काफी हद तक प्रदूषण कम होगा। प्लास्टिक का उपयोग करने के बजाये कपड़े के थैले का प्रयोग करें। पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने का जो कार्य ‘जनमुख’ द्वारा किया जा रहा है, उसका लाभ आने वाली पीढ़ी को मिलेगा। प्रमुख व्यवसायी व अध्यक्ष ‘जैन मिलन’ वी.के.जैन ने कहा कि पर्यावरण दिवस पर हम संकल्प लेते हैं कि हम वृक्ष लगाएंगे और धरती माता को हरियाली से पूर्ण करेंगे। इधर, सरकार द्वारा बहुत तेजी से सड़कों का विकास किया जा रहा है। परन्तु वहीं पेड़ों को काट भी दिया जा रहा है। पिंडरा-कानपुर मार्ग पर पेड़ नहीं लगाए गए। मैंने सरकार से निवेदन किया है कि पेड़ों की कटान रोकी जाए। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. अशोक राय ने कहा कि जल व वायु ही हमारे लिए जीवन है। इधर, पेड़ों की कटाई बहुत तेजी से हो रही है। वायु मंडल में नाइट्रोजन डाई ऑक्साईड व कार्बन डाई ऑक्साइड पैâलने से स्वास्थ्य को नुकसान होता है। वृक्षारोपण कर इसके फायदे लिए जा सकते हैं। वर्तमान में कई जगह पेड़ों का अभाव है वहीं जहां वृक्ष की आवश्यकता है वहीं पेड़ नहीं है। नगर-निगम उद्यान, वाराणसी जहां मार्निंग वॉकर टहलते हैं, उस पाथवे के दोनों ओर पेड़ों का अभाव है। जे.पी.मेहता रोड, कचहरी जहां विकास हुआ है, वहां पेड़ काट दिए गए हैं। अतः यह ध्यान रखना जरूरी है कि विकास भी होता रहे और पर्यावरण भी कायम रहे। मेरा अनुरोध है कि जहां बच्चा जन्म ले वहां एक पौधा अवश्य लगाएं। दूसरा, प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाएं। वरिष्ठ दंत रोग विशेषज्ञ डा. एस.पी.सिंह ने कहा कि जल व वायु प्रदूषण का मुख्य कारण प्लास्टिक है। िंसगल यूज प्लास्टिक एक बार बनने के बाद खत्म नहीं होता। उद्योग आदि द्वारा निकले वेस्ट प्लास्टिक का प्रॉपर डिस्पोज करें। प्लास्टिक को रि-साइकिल कर उसे डिकम्पोज करें। लोगों को मिल-जुलकर अवेयर करें। साथ ही, बाजार जाने के दौरान कपड़े का थैला लेकर जाएं। आज जिस तरह से तापमान में वृद्धि हो रही है तो कहीं न कहीं प्रदूषण इसका कारण है। पोट्री व्यवसायी अनुपम सिंह ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हमारी अहम जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण अधिक से अधिक की जानी चाहिए। जहां कहीं भी जगह पर्याप्त हो, वहां पौधा रोपण करें क्योंकि यह न सिर्फ ऑक्सीजन देता है, बल्कि जीव-जन्तु, पशु-पक्षियों आदि को जीवन भी देता है। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम उद्यान में अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। अतिथियों को सम्मानित भी किया गया। पौधारोपण व वितरण महाभियान के जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य में जनमुख हिन्दी दैनिक के प्रधान सम्पादक ब्रजेश कुमार राय ‘शर्मा’, समाचार सम्पादक सरोज सिन्हा, उद्यमी अशोक अग्रवाल, अग्रसेन पीजी कॉलेज (बुलानाला) की निदेशिका डा. मधु अग्रवाल, सुधीर नारायण राय, विकास राय, अरविंद सिंह, अपूर्व श्रीवास्तव, इशांत श्रीवास्तव, प्रतिष्ठा श्रीवास्तव, अनिरुद्ध सिंह, संजय लोहिया, प्रमोद कुमार सिन्हा, शादाब, शबनम, अशोक, आरिफ आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में लोगों में विभिन्न प्रकार के पौधे व कपड़े के बने थैले वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान जनमुख सम्पादकीय मंडल की ओर से पर्यावरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करने वाले वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. नीलम ओहरी एवं प्रमुख उद्यमी आर.के.चौधरी को ‘पर्यावरण मित्र सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़े-
आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

डीजल रिफलिंग के दौरान लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

वाराणसी, जनमुख डेस्क। के जंसा थाना क्षेत्र के हरसोस गांव में शुक्रवार की रात एक रिंग रोड फेज दो के Read more

वीडीए की बड़ी कार्रवाई, १२ बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

वाराणसी, जनमुख डेस्क। वाराणसी विकास प्राधिकरण लगातार अवैध प्लाटिंग को लेकर कार्रवाई कर रह है। इसी क्रम में वीडी के Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *