काशी विद्यापीठ में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 5 फरवरी से, टाइम-टेबल जारी

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से शुक्रवार को परीक्षा की तिथि और समय-सारिणी जारी कर दी गई है। मुख्य परिसर के साथ गंगापुर और एनटीपीसी कैंपस के बीए और बीएससी प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 5 फरवरी से 20 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होंगी। हालांकि 8, 10 और 15 फरवरी को कोई परीक्षा नहीं कराई जाएगी। शेष सभी तिथियों में निर्धारित विषयों की परीक्षाएं होंगी।
सत्र 2025-26 की ये परीक्षाएं नई शिक्षा नीति के तहत कराई जा रही हैं। प्रथम सेमेस्टर के छात्र लंबे समय से परीक्षा कराए जाने की मांग कर रहे थे, जिसके बाद अब विश्वविद्यालय ने मुख्य परिसर, गंगापुर और एनटीपीसी कैंपस के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि सभी संकायों में अलग-अलग परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
गौरतलब है कि यूजीसी की नई नियमावली को लेकर 28 जनवरी को छात्रों के विरोध प्रदर्शन और विश्वविद्यालय बंद होने के कारण यूजी और पीजी की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं। अब संशोधित कार्यक्रम के तहत एमएससी प्रथम सेमेस्टर (बॉटनी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, जूलॉजी) और पीजी डिप्लोमा इन रिमोट सेंसिंग की परीक्षाएं 5 फरवरी को आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक होंगी, जिनकी विस्तृत जानकारी संबंधित विभागों से प्राप्त की जा सकती है।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *