घर की आलमारी में रखें ये चीजें, दूर हो जाएगी आपकी आर्थिक तंगी

वास्तु शास्त्र में घर में रखी हर एक चीज पर खास ध्यान दिया जाता है। वहीं, घर में रखी तिजोरी के बारे में कुछ खास नियम बताए गए है। घर में धन को रखने के लिए तिजोरी का इस्तेमाल किया जाता है। वास्तु शास्त्र में तिजोरी को भी आर्थिक तंगी का कारण माना जाता है। अगर घर में रखी अलमारी को गलत दिशा में रखते हैं, तो पैसों की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अलमारी को हमेशा दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। इसके साथ ही धन से जुड़ी दिक्कत और दरिद्रता को दूर करने के लिए कुछ ऐसी चीजें हैं, जो अलमारी में रखनी चाहिए। तो आइए जानते हैं कि घर में रखी अलमारी में कौन-कौन सी चीजों को रखने से लाभ होता है।
चांदी का सिक्का या माता लक्ष्मी का चित्र
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी अलमारी के उत्तर दिशा में माता लक्ष्मी का चित्र लगाना चाहिए। इसके अलावा अलमारी के अंदर मां लक्ष्मी की मूर्ति या फिर चांदी का सिक्का रखना चाहिए। ऐसा करने से धन में वृद्धि होती है और पैसे से जुड़ी कोई समस्या नहीं रहती है।
हल्दी की गांठ
हल्दी को बहुत ही शुभ माना जाता है। घर की अलमारी में पीले रंग के कपड़े में हल्दी की गांठ को बांध कर रख दें। इसके साथ ही कोडिया और तांबे के सिक्के भी तिजोरी में रखें। ऐसा करने से घर में धन की कमी नहीं होगी।
कुबेर यंत्र
हिंदू धर्म में कुबेर जी को धन और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुबेर यंत्र धन को आकर्षित करता है। घर की तिजोरी में कुबेर यंत्र को रखने से धन लाभ प्राप्त होता है और माता लक्ष्मी की कृपा भी बरसेगी।

इसे भी पढ़े-
गणेश चतुर्थी 2024: विशेषता और महत्व
Ganesh Chaturthi 2024

गणेश चतुर्थी का पर्व हिन्दू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण और लोकप्रिय स्थान रखता है। यह पर्व भगवान गणेश, जिन्हें विघ्नहर्ता Read more

पर्यावरण के महान संरक्षक और सम्मानक थे ‘बाबा नानक’

जनमुख : धर्म-कर्म।  गुरूनानक देव जी ने केवल भारत देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में अपने ज्ञान प्रकाश द्वारा Read more

जब लालची आदमी ने नहीं पिलाया गुरु नानक देव जी को पानी

जनमुख न्यूज। गुरु नानक देव जी अपने शिष्यों के साथ यात्रा किया करते थे एक बार गांव के तरफ से Read more

मान्यताएं व परम्परा का वैशिष्टय स्वरूप है ‘देव दीपावली उत्सव’

जनमुख,न्यूज। निर्णय सिधु एवं स्मृति कौस्तुभी में उल्लेखित ‘देव दीपावली पुरातन काल से पौराणिक मान्यताएं एवं कथाओं पर प्रचलित है। Read more

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *