केजरीवाल की जहरीली राजनीति ने दिल्ली के हवा पानी को बनाया जहरीला

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। दिल्ली बढ़ते वायु प्रदूषण से जूझ रही है। साथ ही साथ अब यमुना नदी में जहरीला झाग दिखाई दे रहा है। इसी को लेकर भाजपा दिल्ली की आप सरकार पर हमलावर हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला कालिंदी कुंज इलाके में यमुना तट पर पहुंचे और आम आदमी पार्टी के खिलाफ तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह अरविंद केजरीवाल की जहरीली राजनीति है जिसने राष्ट्रीय राजधानी में पानी और हवा को जहरीला बना दिया है। उन्होंने केजरीवाल को अपनी पार्टी के नेताओं के साथ आने और यमुना नदी में डुबकी लगाने की चुनौती दी।शहजाद पूनावाला ने अपना हमला जारी रखते हुए कहा कि यमुना का पानी जहर बन गया है। अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि वह २०२५ तक यमुना को साफ कर देंगे। पहले उन्होंने २०२० कहा, फिर उन्होंने २०२५ का दावा किया। अब अगर छठ पूजा से पहले स्थिति ऐसी है, तो यहां आने वाली महिलाओं को बहुत सारी बीमारियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यमुना नदी प्रदूषित हो चुकी है क्योंकि यमुना नदी की सफाई के लिए जो फंड आवंटित किया गया था उसे अरविंद केजरीवाल ने विज्ञापनों और अपने ऊपर खर्च कर दिया है़ आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेलने के लिए पूनावाला ने आप पर निशाना साधा। पूनावाला ने कहा कि अब वे उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकार को दोषी ठहराएंगे। सवाल ये उठता है कि आज दिल्ली गैस चैंबर क्यों बन गई है। जहरीले पानी और हवा का कारण जहरीली राजनीति है। प्रदूषित आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति में लिप्त है। उन्होंने कहा कि पहले वे दिल्ली में प्रदूषण के लिए पंजाब में पराली जलाने को जिम्मेदार मानते थे। लेकिन अब भगवंत मान का कहना है कि वह इस बारे में कुछ नहीं कर सकते। बायोडीकंपोजर के साथ क्या हुआ आज मैं अरविंद केजरीवाल, आतिशी, गोपाल राय और सभी मंत्रियों को चुनौती देता हूं कि वे यहां आएं और यहां डुबकी लगाएं क्योंकि केजरीवाल ने कहा था कि अगर वह डुबकी लगाएंगे तभी चुनाव लड़ेंगे।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *