कांग्रेस संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर, खरगे ने दिए निर्देश

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को पार्टी नेताओं से आह्वान किया कि संगठन में महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाएं हैं, इसलिए उन्हें पार्टी की जिम्मेदारियों में समान प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।

खरगे दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। यह बैठक झारखंड, ओडिशा, पंजाब और उत्तराखंड में जिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर बुलाई गई थी। इसमें पीसीसी अध्यक्षों और एआईसीसी के प्रभारी नेताओं ने भी हिस्सा लिया। बैठक ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत आयोजित की गई थी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जिला अध्यक्ष का पद संगठन में बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी जिम्मेदारी से कई बड़े नेता आगे बढ़े हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए लाल बहादुर शास्त्री, गोविंद वल्लभ पंत, गुंडू राव और धरम सिंह का नाम लिया। खरगे ने खुद का उदाहरण भी साझा किया और कहा, “मैं भी मंत्री रहते हुए जिला अध्यक्ष बना था।”

खरगे ने कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ अभियान को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का भी आग्रह किया। उन्होंने बताया कि बिहार में राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है।

उन्होंने कहा, “हमें अपनी लड़ाई आगे बढ़ानी होगी और यह संदेश जनता तक साफ-साफ पहुंचाना होगा।”

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *