किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर ‘एबीसीडी’ कटाक्ष करते हुए मुसलमानों को दी चेतावनी

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज । केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर हिंदुओं को बांटने और मुसलमानों को खुश करने का आरोप लगाया है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में संसदीय कार्य मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुसलमानों को वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल करती है।‘चुनावों के दौरान कांग्रेस कहती है कि उसका १५ प्रतिशत वोट शेयर (मुस्लिम समर्थन के संदर्भ में) आरक्षित है। यह पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है। आईएएनएस ने किरण रिजिजू के हवाले से कहा यह सर्वविदित है कि कांग्रेस मुसलमानों को अपना वोट बैंक मानती है। यह मुसलमानों के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने इंटरव्यू की एक क्लिप साझा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने लिखा मुसलमानों को मेरी चेतावनी कांग्रेस का वोट बैंक मत बनो।हिंदुओं और अन्य लोगों को मेरी चेतावनी कांग्रेस पार्टी की फूट डालो और राज करो की नीतियों का शिकार मत बनो।किरण रिजिजू ने कहा कांग्रेस का मानना है कि मुसलमान हमेशा उसे ही वोट देंगे। ऐसी सोच के बीच मुस्लिम समुदाय का विकास कैसे हो सकता है। मंत्री ने आगे आरोप लगाया कि जब बाबा साहेब ने कानून मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया, तब भी ‘कांग्रेस पार्टी ने भारतीय संविधान के निर्माता को अपमानित करना जारी रखा’। रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस की योजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मुसलमानों को अपना वोट बैंक बनाए रखना और हिंदुओं को विभाजित करना है।उन्होंने कहा राहुल गांधी को एससी, एसटी और ओबीसी के लोगों की समस्याओं और मुद्दों के बारे में एबीसीडी भी नहीं पता है। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रिजिजू ने कहा, ‘फिर भी वह हर समय एससी, एसटी और ओबीसी के बारे में बात करते रहते हैं। उन्हें इस तरह से बोलना सिखाया गया है (एससी, एसटी और ओबीसी के विषय को पकड़कर)। हाल ही में रिजिजू ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि पार्टी ने पिछले ६० सालों में मुसलमानों को गरीब बना दिया है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *