कोलकाता डॉक्टर्स स्ट्राइक खत्म विरोध जारी रखने का ऐलान

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के मामले में जूनियर डॉक्टरों की जारी हड़ताल अब खत्म हो गई है। प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों ने शुक्रवार को अपनी हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया है। प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों ने ये फैसला पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज पंत द्वारा सुरक्षा के आश्वासन मिलने के बाद लिया है।जूनियर और हड़ताल पर गए डॉक्टरों को सरकार और न्यायपालिका बार बार काम पर लौटने की आह्वान कर चुकी है। इसी बीच डॉक्टरों ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त करने का फैसला किया है। डॉक्टर अब काम पर लौटने को तैयार हुए है। हालांकि डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के समक्ष पांच मांगें रखीं है।हालांकि उन्हें आश्वासन दिया गया कि उनके खिलाफ कोई प्रतिकूल कार्रवाई नहीं की जाएगी तथा सरकार उनके अनुरोधों पर कार्रवाई करेगी, लेकिन डॉक्टरों ने कहा है कि जब तक सभी मोर्चों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे हड़ताल पर रहेंगे। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार के साथ बातचीत के दो असफल प्रयासों के बाद, डॉक्टरों ने अधिकारियों के सामने निम्नलिखित मांगें रखीं।

