उत्तर प्रदेश का अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी लोक जनशक्ति पार्टी

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। लोक जनशक्ति पार्टी-राम विलास (लोजपा-आरवी) २०२७ में उत्तर प्रदेश में होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ेगी। लोजपा की राज्य सह-प्रभारी और सांसद शांभवी चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा, लोक जनशक्ति पार्टी २०२७ के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवारों के नाम तय करने की तैयारी कर रही है।उन्होंने कहा हमने २०२७ के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी नेता चिराग पासवान बिहार की ही तरह उत्तर प्रदेश में भी राजनीतिक भूमिका निभाना चाहते हैं। हमारा लक्ष्य राज्य में पार्टी को एक नई पहचान देना है। हम किसी पार्टी को तोड़ने के लिए नहीं बल्कि अपनी पहचान बनाने और लोगों से जुड़ने के लिए यहां आए हैं।चौधरी ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ताओं का मजबूत आधार तैयार करेगी और राज्य में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। उनके अनुसार पार्टी राज्य में युवाओं को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाएगी।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *