पंजाब में सुबह-सुबह जोरदार धमाका, घरों से बाहर निकले लोग

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। अमृतसर के थाना इस्लामाबाद में रात ३:१५ पर एक जोरदार ब्लास्ट हुआ। इसके बाद पुलिस ने थाने के गेट बंद कर लिए और मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों वह फॉरेंसिक की टीम ने जांच शुरू की। वहीं दूसरी ओर खालिस्तानी आतंकी हैप्पी पसिया के करीबी गैंगस्टर जीवन फौजी ने अपने नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर व ऑडियो रिलीज कर इस पूरे घटनाक्रम की जिम्मेदारी ली है, जिसमें जीवन फौजी जिम्मेदारी लेते हुए बोल रहा है कि जिस तरह पंजाब पुलिस लोगों पर नाजायज पर्चे कर उन्हें जेल में धकेल रही है उसी का बदला लिया जा रहा है। इसमें यह भी कह रहा है कि अभी तो यह ट्रेलर है पूरी फिल्म अभी बाकी है। ‘पंजाब केसरी’ इस पोस्ट वेयर ऑडियो की पुष्टि नहीं करती।
ब्लास्ट के बाद पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर द्वारा एक वीडियो रिलीज की गई जिसमें उन्होंने बताया कि थाने में एक आवाज आई थी। इसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जान शुरू की है। फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही पुलिस कुछ इस बारे में कह सकेगी मगर उन्होंने किसी तरह के भी ब्लास्ट होने की पुष्टि नहीं की जबकि दूसरी ओर थाने के आसपास रहने वालों ने साफ तौर पर कहा कि देर रात एक जोरदार धमाका हुआ जिसे सुनने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *