सीतापुर में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

सीतापुर, जनमुख न्यूज़‌। जिले के बिसवां थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय दलित बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। बच्ची सोमवार शाम घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। देर रात उसका शव घर से लगभग 200 मीटर दूर बनी उसी परिवार की झोपड़ी में चारपाई पर पड़ा मिला।
घटना की सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। मंगलवार सुबह फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
एएसपी उत्तरी आलोक सिंह ने बताया कि मंगलवार रात मुख्य आरोपी सुरेंद्र यादव को सकरन थाना क्षेत्र के लहसड़ा गांव में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। परिजनों ने पहले से ही सुरेंद्र यादव पर शक जताया था। ग्रामीणों के अनुसार, वह घटना की रात गांव में नशे की हालत में घूमता देखा गया था।
पुलिस के अनुसार, बच्ची के गर्दन और शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम हाउस के सूत्रों के मुताबिक, चिकित्सकीय परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। नाजुक अंगों पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं।
बच्ची का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल द्वारा किया गया, जिसमें एक महिला और एक पुरुष चिकित्सक शामिल रहे। पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई और आवश्यक सैंपल जांच के लिए सुरक्षित किए गए हैं।
एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर झोपड़ी तक ले गया, जहां उसने वारदात को अंजाम दिया। मामले में पांच अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

अनुसूचित जाति के युवक के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- हत्यारों पर नहीं हो रही कार्रवाई

लखनऊ, जनमुख डेस्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली के पिछवरिया गांव में अनुसूचित जाति के Read more

सीएम योगी ने किया ‘रोड टू स्कूल’ का शुभारंभ

गोरखपुर, जनमुख डेस्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि किसी भी समर्थ और सशक्त राष्ट्र की सबसे प्रमुख उपलब्धि Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *