Kashmir में बड़ा हादसा, खाई में गिरी सेना की ट्रक: चार जवान शहीद

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। कश्मीर के बांदीपोरा जिले में उस समय बड़ा हादसा सामने आया है जब सेना का एक वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में चार जवान शहीद हो गए हैं, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि बांदीपोरा में शनिवार दोपहर यह हादसा हुआ। फिसलन के कारण सेना का एक ट्रक पहाड़ी से नीचे खाई में गिर गया। इस हादसे में चार जवानों की मौत हो गई। दो घायल जवानों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
हादसे के बाद स्थानीय पुलिस और सेना के अन्य जवान राहत कार्य में जुट गए। इस घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

