घने कोहरे में वाराणसी रिंग रोड पर बड़ा हादसा, पांच ट्रक आपस में भिड़े

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। रिंग रोड लोहता के खेवशीपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार तड़के घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। कम दृश्यता के चलते एक के बाद एक पांच ट्रक आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में तीन ट्रक चालक और परिचालक घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की हालत फिलहाल सामान्य है।
हादसे के बाद रिंग रोड पर ट्रकों की लंबी कतार लग गई, जिससे राजातालाब क्षेत्र में भीषण जाम की स्थिति बन गई। जाम के कारण यात्रियों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पुलिस और प्रशासन की कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका। वहीं, प्रशासन ने घने कोहरे को देखते हुए वाहन चालकों से सावधानी बरतने और बेहद जरूरी होने पर ही यात्रा करने की अपील की है।

