छठ पर नदी में डूबने से व्यक्ति की मौत

मऊ,जनमुख न्यूज। मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कुर्थीजाफ़रपुर के पारा में शुक्रवार की सुबह व्रती महिलाएं उगते सूरज को अर्घ्य दे रही थी। उसी दौरान एक ४३ वर्षीय व्यक्ति नदी में लगभग ७.३० बजे नहाने गया। देखते ही देखते युवक कुछ दूर जाकर गहरे पानी में डूबने लगा। करीब डेढ़ घंटे युवक को गोताखोरों की मदद से नदी से बाहर निकाला गया। पारा निवासी अच्छेलाल (४३) पुत्र मुन्नु अपने पत्नी ममता और बच्चों के साथ तमसा नदी के किनारे छठ पर्व मनाने के लिए गया था। उसकी पत्नी सहित व्रती महिलाओं के सूर्य को अर्घ्य देने के बाद करीब साढ़े सात बजे वह नदी में नहाने के लिए चला गया। देखते देखते वह गहरे पानी में चला गया।उसे डूबता देख नदी के किनारे कुछ लोग उसे बचाने के लिए नदी में कूद गए। लेकिन काफी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चलने पर पुलिस को जानकारी दी गई। कुछ देर बाद ही कुर्थीजाफरपुर पुलिस चौकी प्रभारी अभिषेक यादव भी गोताखोरों के साथ नदी में उतरे और करीब डेढ़ घंटे की खोजबीन के बाद उसे नदी से बाहर निकाला।

