मणिपुर: तीन उग्रवादी गिरफ्तार

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। मणिपुर पुलिस ने इंफाल पश्चिम जिले में एक प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से अत्याधुनिक हथियार तथा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।पुलिस ने कहा कि कांगलेई यावोल कानबा लुप (केवाईकेएल) संगठन से जुड़े तीनों लोगों को लीरेनकाबी बाजार से गिरफ्तार किया गया और उनकी पहचान जितेन साना आरके (४०), ताखेलचंगबाम इबोहानबी (४९) और अहीबाम जिमसन (२८) के रूप में की गई है।पुलिस ने उनके पास से एक एके राइफल, उसकी एक मैगजीन और पांच कारतूस, एक इंसास राइफल, उसकी तीन मैगजीन और १५ कारतूस, एक कार्बाइन, उसकी दो मैगजीन और १४० कारतूस तथा एक इंसास एलएमजी मैगजीन बरामद की। इसके अलावा, उन्होंने एक चार पहिया वाहन, छह सिम कार्ड के साथ तीन मोबाइल फोन और दो आधार कार्ड भी जब्त किए।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *