अमेरिका-भारत संबंधों को मजबूत करने में मनमोहन सिंह ने अहम भूमिका निभाई्: राष्ट्रपति बाइडन

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें ‘‘एक सच्चा राजनेता’’ कहा और भारत एवं अमेरिका के बीच द्विपक्षीय सहयोग के ‘‘अभूतपूर्व स्तर का श्रेय’’ उनकी रणनीतिक समझ और राजनीतिक साहस को दिया।भारत के २००४ से २०१४ तक प्रधानमंत्री रहे सिंह का बृहस्पतिवार रात नयी दिल्ली में निधन हो गया। वह ९२ वर्ष के थे। बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया।

