हेडिंग: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, हाई वोल्टेज तार गिरने से 6 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

नई दिल्ली जनमुख न्यूज़। उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। मंदिर मार्ग पर अचानक एक हाई वोल्टेज बिजली का तार टूटकर गिर पड़ा, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस हादसे में अब तक छह श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जबकि 35 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

घटना के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को पास के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड़ जुटी थी, और तार गिरने की घटना के बाद अचानक भगदड़ मच गई। स्थिति अब नियंत्रण में है लेकिन पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के अनुसार, कुल 35 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जिनमें से छह की मौत हो चुकी है।

इस हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ की दुखद घटना का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन को घायलों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।”

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *