बीएचयू परिसर में SC-ST-OBC छात्रों का समर्थन मार्च, ‘जय भीम’ के नारों से गूंजा कैंपस

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के विश्वनाथ मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में छात्र एकत्र हुए, जिससे पूरे कैंपस में हलचल तेज हो गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन और विश्वविद्यालय का प्रॉक्टोरियल बोर्ड पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया।
SC, ST और OBC वर्ग के छात्रों ने समानता और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों के समर्थन में विश्वविद्यालय परिसर में मार्च निकालने की घोषणा की। इस दौरान छात्रों ने जोरदार नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई।
जानकारी के अनुसार करीब 400 छात्र तीन किलोमीटर लंबा मार्च निकाल रहे हैं। मार्च के दौरान कैंपस ‘जय भीम’ के नारों से गूंजता रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र परिसर में RPF, RRF के साथ ही पांच थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
छात्रों ने चेतावनी देते हुए कहा कि वे अदालत से आदेश लेकर संबंधित नियमों को जल्द से जल्द लागू कराने की मांग कर रहे हैं। यदि मांगें नहीं मानी गईं तो वे बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *