संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत

एटा, जनमुख न्यूज। एटा के जलेसर थाना क्षेत्र के गांव सरसैला में बृहस्पतिवार सुबह एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। वह आठ महीने की गर्भवती थी। मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है।गांव नगला गरीबा निवासी भारत सिंह ने बताया कि बेटी हेमलता (२४) का विवाह चार वर्ष पूर्व सरसैला निवासी विष्णु के साथ किया था। सामर्थ्य के अनुसार दहेज भी दिया था। कुछ समय बाद ही यह लोग बेटी को परेशान करने लगे। विष्णु ने कई बार बेटी को पीटा था, जिसकी शिकायत उसने फोन के माध्यम से हम लोगों से की थी। कई बार हमने विष्णु और उसके परिजन के समझाया भी था। उसके बाद भी ये लोग नहीं सुधरे बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह हमको सूचना मिली कि बेटी ने कमरे में साड़ी के फंदे लटककर जान दे दी है। मौके पर पहुंचे तो बेटी के सुसराल वाले लापता थे, सिर्फ विष्णु के चाचा थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। भारत सिंह ने आशंका जताई है कि बेटी के गले और शरीर के अन्य स्थानों पर भी चोट के निशान हैं, उनसे लगता है कि हत्या की गई है।

