टी20 विश्व कप में भारत से हारने के बाद संन्यास लेने का विचार आया: मैथ्यू वेड

स्पोर्टस,जनमुख न्यूज। मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने खुलासा किया है कि इस साल की शुरुआत में टी२० विश्व कप में उनकी टीम की भारत से हार के बाद पहली बार उनके मन में संन्यास लेने का विचार आया था। भारत ने सेंट लूसिया में खेले गए सुपर आठ के इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा की ४१ गेंद पर ९२ रन की पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया को २४ रन से हराया था। भारत ने इस मैच में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह बनाई और आखिर में वह चैंपियन बनने में सफल रहा।हाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले वेड ने क्रिकेट.कॉम.एयू से कहा भारत से हार के बाद शायद यह (संन्यास के बारे में विचार) मेरे मन में बैठ गया। तब मैंने सोचा कि यह मेरे क्रिकेट करियर का अंत है। वह वास्तव में भावनात्मक क्षण था। टी२० अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आमतौर पर निचले क्रम में बल्लेबाजी करने वाले वेड ने कहा कि विकेटकीपर के रूप में जोश इंगलिस के टीम में आने से वह अपने इस फैसले के प्रति अधिक दृढ़ हो गए थे। उन्होंने कहा यह जोश इंग्लिश के लिए टीम में जगह बनाने का सही मौका था। हम सभी जानते हैं कि पिछले कुछ महीनो में उसने कितना अच्छा प्रदर्शन किया है। वह निश्चित तौर पर टीम में जगह बनाने के लिए तैयार था। वह ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी कर सकता है और टीम को उसी की तरह के खिलाड़ी की जरूरत थी।

इसे भी पढ़े-
मेरे अंदर कुश्ती और लड़ाई हमेशा रहेगी- विनेश

नई दिल्ली जनमुख न्यूज। २९ साल की रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलिंपिक से अयोग्य होने के बाद शुक्रवार, १६ Read more

ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट में ५० प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। ओलंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो में इस साल Read more

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने शुक्रवार को कहा कि वह Read more

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

चंडीगढ़ , डेस्क जनमुख न्यूज। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *