मुंबई के जुहू पर मेगा बीच सफाई अभियान सीएम शिंदे का विपक्ष पर तंज

नई दिल्ली,जनमुख न्यूूज। मुंबई के जुहू पर मेगा बीच सफाई अभियान, ण्श् शिंदे का विपक्ष पर तंज, कहा कई लोगों ने तो तिजोरी साफ करने का काम कियासीएम शिंदे ने कहा कि हमने मुंबई में डीप क्लीन ड्राइव शुरू किया, जबकि कई लोगों ने मुंबई की तिजोरी साफ करने का काम किया। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता विपक्ष को जवाब देगी। महाराष्ट्र को ७२० किमी का तटीय क्षेत्र मिला है। और हमें इसे साफ़ रखना है। हमने स्वच्छता सेवा के माध्यम से इसकी शुरुआत की है. स्वच्छ भारत अभियान का नाम लेते ही प्रधानमंत्री का नाम दिमाग में आता है और उन्हीं की प्रेरणा से इस अभियान को पूरे देश में आगे बढ़ाया गया। हमें सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद करना चाहिए, हमने इस पर प्रतिबंध लगाया है और इसके साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के माध्यम से हम बड़े पैमाने पर पेड़ लगा रहे है।सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन आदि से संबंधित खतरों को खत्म करने के लिए ‘स्वच्छ भारत अभियान’ प्रकार के अभियानों की आवश्यकता है। महाराष्ट्र सरकार ने गहरी सफाई अभियान शुरू किया और मुंबई को साफ किया।

