सुरीली आवाज खामोश: दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन

मुंबई, जनमुख न्यूज़। भारतीय संगीत जगत के लिए एक बड़ी क्षति की खबर सामने आई है। दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस खबर की पुष्टि उनके बेटे आनंद भोसले ने की है।बताया जा रहा है कि शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीने में संक्रमण और अत्यधिक थकावट के कारण उनका इलाज चल रहा था। उनके स्वस्थ होने के लिए देश-विदेश से फैंस दुआ कर रहे थे, लेकिन रविवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।आशा भोसले का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। सुबह 11 बजे उनका पार्थिव शरीर लोअर परेल स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, जबकि शाम 4 बजे दादर के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा। इसी स्थान पर उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर का भी अंतिम संस्कार किया गया था।8 सितंबर 1933 को जन्मीं आशा भोसले एक संगीत परिवार से ताल्लुक रखती थीं। उनके पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर प्रसिद्ध गायक और अभिनेता थे। पिता के निधन के बाद उन्होंने कम उम्र में ही संगीत को अपना सहारा बनाया।आशा भोसले ने अपने करियर की शुरुआत मराठी फिल्म ‘माझा बाल’ (1943) से की थी और हिंदी सिनेमा में ‘चुनरिया’ (1948) के गीत से पहचान बनाई। करीब सात दशकों तक उन्होंने अपनी आवाज से संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया और हजारों गीतों को अपनी आवाज दी।उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *